रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 द्वारा हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास व श्रद्धाभाव से मनाया गया। सुंदर काड का पाठ कराया गया और आरती भोग के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
संस्था की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने बताया कि संस्था द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो लोगों को हाथ-पैर लगवाए गए ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपना व अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।