रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित परी क्रिकेट ग्राउंड पर निलायंस राइजिंग स्टार व ग्रोअप के बीच 35 ओवर का मैच खेला गया। मैच में निलायंस राइजिंग स्टार ने ग्रोअप पर 4 विकेट से जीत दर्ज की। मैच में टॉस निलायंस राइजिंग स्टार ने जीता व ग्रोअप को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। ग्रोअप की टीम 33.3 ओवर में 139 रन बनाकर आउट हो गई। टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाने में निलायंस राइजिंग स्टार के गेंदबाजों की अहम भूमिका रही जिन्होंने 49 अतिरिक्त रन दिए।
अमन कुमार सिंह ने 34 रन व श्रीजीत दस्तीदार ने 19 रन का योगदान दिया। पी ठकरान ने 32 रन देकर 5 विकेट झटके। विहान ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए। निलायंस राइजिंग स्टार ने 4 गेंद शेष रहते 34.2 ओवर में 6 विकेट पर 140 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। विहान ने 61 रन की नाबाद पारी खेली। कपतान आरव ने 35 रन का योगदान दिया। सहर्ष ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए। गेंदबाजी व बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विहान को दिया गया।