रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर सेक्टर 10 स्थित सनातन धर्म मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम व श्रद्धाभाव से मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव में बडी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे और भगवान राम व हनुमान जी पूजा-अर्चना कर उनकी कृपा प्राप्त की। हनुमान जन्मोत्सव की आयोजक मंजू त्यागी व मदन त्यागी ने भक्तों का स्वागत किया और भगवान की पूजा-अर्चना व आरती की, जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। भगवान की पूजा-अर्चना व आरती मंदिर के मुख्य पुजारी पं. विघ्नेश झा ने कराई।
पं. विघ्नेश झा ने कहा कि हनुमान जी के नाम का स्मरण करने मात्र से ही सभी कष्ट-संकट व रोग दूर हो जाते हैं। इसी कारण उन्हें संकटमोचक भी कहा जाता है। भजनों के माध्यम से राम भक्त हनुमान जी की महिमा का बखान किया गया। भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें बडी संख्या में भक्तों न्र प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष आर के सिंह, सचिव विनीत शर्मा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र चित्तौडिया, कोषाध्यक्ष प्रमोद दयाल आदि ने भी सहयोग दिया।