“कश्यप जयंती महाकुंभ की तैयारियां तेज, रामलीला मैदान में समीक्षा बैठक जारी”




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- आगामी 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले भव्य “महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ” की तैयारियों को लेकर आज रामलीला मैदान, घंटाघर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजत की गई। इस बैठक में कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हैं। उनके साथ शहर विधानसभा के विधायक संजीव शर्मा भी बैठक में सहभागिता कर रहे हैं।

बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं की समीक्षा तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है। नरेंद्र कश्यप ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह महाकुंभ समाज की एकता, सम्मान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

विधायक संजीव शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी मिलकर इस आयोजन को ऐतिहासिक जनसमागम बनाएं और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हैं, जो तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post