रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर एसबी ब्लेसिंग टी 20 चैपियन ट्रॉफी का लीग मैच खेला गया। मैच में निलायंस वॉरियर्स ने हॉडी ब्वॉयज को 37 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर निलायंस वाॅिरयर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन का मजबूत स्कोर बनाया। 4 रन पर ही दो विकेट गिर जाने के बाद रघुबीर सिंह रावत ने मोर्चा संभाला और 60 गेंद में 9 चौकों व 8 छक्कों की मदद से 116 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
शुभम मिश्रा ने 24 व कप्तान 23 रन का योगदान दिया। पंकज तिवारी ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हॉडी ब्वॉयज की टीम 18.3 ओवर में 165 रन बनाकर आउट हो गई। गौरव भारद्वाज ने 41 गेंद पर 9 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 76 रन की पारी खेली। पंकज तिवारी ने 18 व रवि ने 14 रन का योगदान दिया। रजत रावल ने 1.3 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट लिए। धीरज राय को 4 ओवर में 39 रन पर 2 विकेट मिले।