रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, मोहन नगर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिष्ठित नासा प्रतियोगिता में विश्व स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर जहां वैश्विक पहचान बनाई, वहीं अपने विद्यालय, जनपद, प्रदेश्पा व देश का भी नाम रोशन किया। स्कूल की टीम ने अपने नवोन्मेषी प्रोजेक्ट और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अंतरराष्ट्रीय जूरी को प्रभावित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या दीप्ति शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्कूल के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि छात्र-छात्राओं ने अपने नासा प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अपनी लगन, टीमवर्क और उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। टीम में हर्षित शर्मा (कक्षा 9), तेजस जोशी (कक्षा 9), देवांश प्रधान (कक्षा 6), अथर्व निगम (कक्षा 9), रुद्रांश चौहान (कक्षा 6), अद्रिका कुशवाहा (कक्षा 6), गुरुआंश सिंह भाटिया (कक्षा 7) व अद्विक मिश्रा (कक्षा 6) शामिल थे।