रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- महर्षि कश्यप की जयंती रविवार को घंटाघर के रामलीला मैदान में मनाई गई। इस अवसर पर श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन द्वारा घंटाघर के रामलीला मैदान में स्टॉल लगाया गया। स्टॉल का प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप का निरीक्षण किया।
राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप को श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन की तरफ से दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित कलाकृति पेंटिंग भेंट की गई। फाउंडेशन की ओर से सुनीता सिंह निखत सिद्दीकी व मोनू आदि मौजूद रहे।