रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सुंदर हैंडराइटिंग ना सिर्फ लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है, बल्कि छात्र-छात्राओं को अच्छे अंक दिलाने में भी मदद करती है। राइट राइट इंस्टिट्यूट से हैंडराइटिंग कोर्स ज्वाइन करने वाले छात्र-छात्राओं के परीक्षा अंकों में औसतन 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। इंस्टिट्यूट के संचालक सौरभ गर्ग ने बताया कि, अंग्रेजी और हिंदी की अच्छी लिखावट आत्मविश्वास को बढ़ाती है और छात्र-छात्राएं अपने उत्तरों को अधिक प्रभावी तरीके से प्रस्तुत कर पाते हैं। यही कारण है कि सुदर हैंडराइटिंग वाले छात्र-छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त होते हैं।
संस्था की ओर से उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस वर्ष सुंदर लिखावट की वजह से अधिक अंक प्राप्त किए। इंस्टिट्यूट द्वारा संचालित इस विशेष कोर्स का उद्देश्य केवल सुंदर लिखावट विकसित करना ही नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं की लिखने की गति, स्पष्टता और प्रस्तुतीकरण कौशल को भी बेहतर बनाना है। बेहतर हैंडराइटिंग के कारण परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाएं पढ़ने में आसानी होती है, जिससे उत्तरों के अनुसार उचित अंक मिल पाते हैं।