हरिपर्वत क्रिकेट क्लब ने मिगसन मार्वल्स इलेविन को 6 विकेट से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही एसबी ब्लेसिंग टी 20 चैंपियन ट्रॉफी का लीग मैच हरिपर्वत क्रिकेट क्लब व मिगसन मार्वल्स इलेविन के बीच हुआ। मैच में हरिपर्वत क्रिकेट क्लब 6 विकेट से विजयी रहा। मैच में मिगसन मार्वल्स इलेविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाए। अजय गुप्ता ने 27 गेंद पर 6 चौकों की नाबाद 41 रन बनाए। दुष्यंत सिंह ने 24 गेंद पर 34 रन कप्तान हेम लेखक ने गेंद पर 29 रन व सुशांत सक्सेना ने 19 गेंद पर 24 रन का योगदान दिया। 

शिवांस सिंह ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। हरिपर्वत क्रिकेट क्लब को मैच जीतने में कोई दिक्कत नहीं आई। टीम ने 13.3 ओवर में 4 विकेट पर 163 रन बनाकर मैच कमें 6 विकेट से जीत हासिल की। शिवांस सिेह ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 गेंद पर 9 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 76 रन की पारी खेली। वे मैन ऑफ द मैच बने। अमित चौधरी गेंद पर 3 चौकों व 2 छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन बनाए। सुशील कोकस ने 20 रन का योगदान दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post