रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- मोदीनगर में संत शिरोमणि सैन जी महाराज की 726वीं जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सैन पार्क, गोविंदपुरी (मोदीनगर) में मनाई गई। इस पावन अवसर पर सैन समाज के सैकड़ों बंधुओं सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने सैन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संत सैन जी महाराज के बताए हुए आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने तथा समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित सेन अध्यक्ष भारतीय सेन समाज जीने की मुख्य अतिथि के रूप में बाबूलाल सेन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रत्याशी विधायक, गिरीश मथुरिया प्रत्याशी विधायक ,जिला अध्यक्ष अनिल सिंह पेंट, संरक्षक रामकुमार चौहान ,संयोजक वीरेंद्र सेन थे।
साथ ही कार्यक्रम में वीरपाल सेन कोषाध्यक्ष, ललित राजोरिया महामंत्री ,जय किशन सेन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल सामंत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार सेन पूर्व सचिव, विपिन वर्मा,अमर सिंह सेन काले सिंह सेन, देवेंद्र शास्त्री श्याम पाल सेन संगठन मंत्री, श्याम पाल अतरौली, कमरपाल सेन,मोनू चौहान मीडिया प्रभारी,ओमवीर सेन उमेश चंद जिला अध्यक्ष जन सेवा दल, पवन कुमार सेन, सोमपाल, कैलाश चंद, पवन कुमार सेन,उमेश पाल आईटीआई पतला ,विजय कुमार भारत भूषण, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार वरिष्ठ सदस्य ,ऋषिपाल ,प्रदीप कुमार सेन,धर्मपाल सेन, जयकुमार ,सचिन कुमार ,जितेंद्र कुमार, रवि दत्त पूर्व अध्यक्ष ,मुकेश कुमार सेन अध्यक्ष मुरादनगर ,नरेंद्र कुमार सेन ,डॉक्टर होशियार सिंह सेन ,धर्मपाल सिंह सेन, बृजेश कुमार सेन शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, शिवकुमार सेन सीकरी, निरंजन सिंह ,उमेश चंद ,अरुण सेन ,देवेंद्र वर्मा ,मोहनलाल जी, दिनेश कुमार, सेन राजीव सेन, सुनील कुमार सेन, मुकुल वर्मा, चंद्रपाल ,काफी अन्य सैन सदस्यों ने भाग लिया आप सभी सेंन भाइयों का हार्दिक अभिनंदन और धन्यवाद