गुरुद्वारा भूड़ भारत नगर में खालसा साजना दिवस पर कीर्तन दरबार से संगत निहाल हुई





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गुरुद्वारा भूड़ भारत नगर में बैसाखी पर्व व खालसा साजना दिवस पर मंगलवार को कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में गुरूवाणी से संगत निहाल हो गई।ं भाई अमरजीत सिंह, भाई गुरदीप सिंह व भाई गुरप्रीत सिंह (मुक्तसर वाले) ने गुरबाणी का अमृतमयी कीर्तन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति से भर गया। गुरुद्वारा के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह ने पूरे संगत का धन्यवाद किया। 

उन्होंने कहा कि गुरूओं के बताए मार्ग पर चलकर ही हम अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं और समाज में समानता व समरस्ता की स्थापना कर मानवता का कल्याण कर सकते हैं। उन्होंने संगत से गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब, मुख्य गेट और फर्श के निर्माण कार्य में सहयोग देने की अपील भी की।

Post a Comment

Previous Post Next Post