रोामांचक मैच में एनफील्ड इलेविन 1 रन से जीती





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर एनफील्ड इलेविन व टाइकून इलेविन के बीच 20-20 ओवर का मैच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। मैच में एनफील्ड इलेविन 1 रन से विजयी रही। एनफील्ड इलेविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 0 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। ऋत्विक गोयल ने 38 गेंद पर 48 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके व 2 छक्के लगाए। केसी ने 28 गेंद पर 8 चौकों व 1 छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली। कृष्णा त्यागी ने 16 गेंद पर 27 रन का योगदान दिया। 

सैयद मंसूर अली रिजवी  ने 4 ओवर में 41 रन व जेम्स चौधरी ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2-2 विकेट लिए। 190 रन का पीछा करते हुए टाइकून इलेविन का स्कोर 17 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन था और उसकी जीत पक्की मानी जा रही थी, मगर अगली 13 गेंद में टीम के 4 विकेट 6 रन जोडकर आउट हो गए जिससे टीम को 1 रन से हार का सामना करना पडा। रोहित ने 40 गेंद में 6 चौकों व 6 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। सुमित सेठ ने 29 गेंद पर 48 रन का योगदान दिया। अमल चौधरी ने 4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट झटके। जगत सिंह बिष्ट ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमल चौधरी को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post