रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राष्ट्रीय नंद समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोर्डिनेटर विनोद कुमार सेन चंदेला टूंडला, फिरोजाबाद में चक्रवर्ती सम्राट महापद्यनंद महाराज की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय नंद समाज के सप्तम अधिवेशन में शामिल हुए। अधिवेशन में विनोद कुमार सेन चंदेला का भव्य स्वागत हुआ। विनोद कुमार सेन चंदेला ने समाज के लोगों से अपने सभी मतभेदों को भुलाकर एक हो जाने का आहवान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन में ही ताकत होती है और संगठित होने से ही अपने अधिकार व सम्मान की प्राप्ति होती है। अतः समाज को आगे बढाने के लिए नंद समाज के सभी लोगों को एकजुट हो जाा चाहए। अधिवेशन में अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय नंद समाज के संस्थापक अरूण कुमार दादू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश चंद्र, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष जय भगवान सैन, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, राष्ट्रीय कोर्डिनेटर डॉ अरूण सैन आदि मौजूद रहे।