टाइकून इलेविन ने शालीमार फाइटर्स 2 को 4 विकेट से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- टाइकून इलेविन व शालीमार फाइटर्स 2 के बीच टी 20 मैच खेला गया। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मैच में टाइकून इलेविन ने शालीमार फाइटर्स को 4 विकेट से हराया। टॉस टाइकून इलेविन ने जीता और शालीमार फाइटर्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। शालीमार फाइटर्स 2 ने 13 रन पर ही दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए। सुमित सेठ ने 53 गेंद पर 10 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 100 रन की शतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। शालीमार फाइटर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 207 रन का मजबूत स्कोर बनाया। निहित ने 26 गेंद पर 4 चौके व 1 छक्के की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। 

अखिल ने 15 व अचिंत्य सिंह ने 13 रन का योगदान दिया। सुशील जैन व सैयद मंसूर अली रिजवी ने 2-2 विकेट लिए। टाइकून इलेविन ने 9 गेंद शेष रहते 18.3 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाए और 4 विकेट से मैच अपने नाम करलिया। निशांत ने 38 गेंद पर 9 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 83 बनाए। रोहित ने 17 गेंद पर 5 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। जेम्स चौधरी ने 16 रन बनाए। रिशांत ठाकुर 15 व धूपबाला 14 रन बनाकर नॉट आउट रहे। अग्नि ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से निशांत को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post