रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- कैंसर एंड हार्ट केयर फाउंडेशन द्वारा जीएस मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर पिलखुआ के सहयोग से गोविंदपुरम स्थित हैप्पी आवर्स स्कूल फॉर गर्ल्स में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का 125 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में बी.पी., ब्लड शुगर टेस्ट के अलावा दांतों, आंखों की जांच के साथ जनरल फिजिशियन स्त्री रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ समेत विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों ने निशुल्क जांच की।
स्कूल के प्रबंधक प्रद्युम्न जैन ने कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आगे भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। संस्था की ओर से वी.एम. त्यागी, इंद्रमणि अग्रवाल, आर.के. गोयल, अजय आनंद, एन सी गुप्ता, एन के गोयल, संजीव अग्रवाल, मित्तल जी, दीपक गोयल, एडवोकेट दिनेश गुप्ता, आशीष गर्ग तथा जीएस मेडिकल कॉलेज की ओर से डॉ ललिता सिंघल, डॉ अमित यादव, डॉ तलत, डॉ अरुण, डॉ हरनीत, डॉ मानवी तथा स्कूल की ओर से प्रबंधक प्रद्युम्न जैन, कुलदीप वर्मा व प्रिंसिपल मधु वर्मा समेत टीचिंग व सपोर्टिव स्टाफ ने भी सहयोग दिया।