श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, मोहन नगर के बच्चों ने सीबीएसई की कक्षा 10 की परीक्षा में सफलता का परचम फहराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, मोहननगर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की कक्षा 10 परीक्षा में सफलता का परचम फहराया। स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा परीक्षा में किए गए शानदार प्रदर्शन से स्कूल के सभी बच्चों व उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या दीप्ति शर्मा ने बताया कि यश जैन ने स्कूल में टॉप करते हुए 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं श्रेष्ठा वैमुला व शैवी श्रीवास्तव को 97.4-97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। छात्र-छात्राओं ने शानदार एवं प्रेरणादायक प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरव के शिखर पर पहुंचाया है। 

यह उपलब्धि केवल परिणाम नहीं, बल्कि समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्टता की सशक्त मिसाल है, जिस पर विद्यालय परिवार गर्व का अनुभव कर रहा है। प्रधानाचार्या दीप्ति शर्मा ने इस शानदार उपलब्धि का श्रेय स्कूल के छात्र-छात्राओं की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग व विद्यालय डायरेक्टर सीमा बोपाना व सुषमा बोपाना, ऑल इंडिया एकेडमिक कोऑर्डिनेटर बी. वी. सतीश, नॉर्थ इंडिया कोऑर्डिनेटर नागेश्वर राव, एग्जीक्यूटिव एजीएम अंशुल सक्सेना, असिस्टेंट एजीएम गौतम, एग्जीक्यूटिव डीन सनम, रीजनल इंचार्ज दिलीप, जोनल डीन शिव कुमार के मार्गदर्शन को जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post