रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की कक्षा 10 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। इस उपलब्धि के लिए स्कूल की प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्व किया है। यह उपलब्धि विद्यार्थियो, शिक्षको एवं अभिभावको के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है।
अक्षरा पासी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय मंे प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिषेक पांडेय न 95. प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि ईषिता सैनी ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल
किया। अलग-अलग विषयों में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सामाजिक विज्ञान में भूमिका सिंह और प्रियांक यादव 97, अंग्रेजी में तृप्ती सिंह ने 96, मैथ्स मंे अक्षरा पासी 95, विज्ञान में अक्षरा पासी ने 99, हिन्दी में अक्षरा पासी, अभिषेक पांडे, रीत राजपूत व अनिवेष कुमार ने 96 व कम्पयूटर मे अभिनव मिश्रा ने 100 अंक प्राप्त किये।