श्री परशुराम ब्राह्मण एकता मंच, संजय नगर सेक्टर-23, गाजियाबाद
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- संजय नगर सेक्टर-23 स्थित भगवान शिव-परशुराम मंदिर में श्री परशुराम ब्राह्मण एकता मंच के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मंच के मुख्य संरक्षक डॉ. संजीव शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष पं. हरीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष सुभाष शर्मा तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जे.के. गौड़ साहब के नेतृत्व में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों द्वारा पुष्पवर्षा एवं स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का पटका पहनाकर सम्मान किया। संरक्षक मनोज पंडित ने कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। शहर के गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जे.के. गौड़ साहब, मुख्य संरक्षक डॉ. संजीव शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष पं. हरीश शर्मा, शिव मंदिर अध्यक्ष रमेश चौधरी, मुख्य पुरोहित देवी पंडित जी, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुरेंद्र द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष सुभाष शर्मा, धीरूभाई, युवा अध्यक्ष गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, अभिषेक गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज पंडित, सुभाष पंडित, संजय नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल शर्मा, रजत शर्मा, विनोद शर्मा, अवनीश त्यागी, विष्णु दत्त दुबे, शरद भाई, आदित्य शर्मा, आदर्श शर्मा, रेनू, पूजा, विशाल शर्मा, ललित कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य संरक्षक डॉ. संजीव शर्मा एवं संस्थापक अध्यक्ष पं. हरीश शर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। मुख्य रूप से संयोजक आरके शर्मा ने भी सभी का आदर सत्कार किया।