रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में संगठन ने वर्ष 2026–27 के लिए विपिन गोयल को जिला प्रभारी, गाज़ियाबाद नियुक्त किया है।
इस अवसर पर राकी तोमर (प्रभारी पश्चिम उत्तरप्रदेश) एवं अमित त्यागी (क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम उत्तरप्रदेश) मोहित गुर्जर ज़िलाध्यक्ष गाजियाबाद ने भी अपनी सहमति प्रदान करते हुए संगठन की ओर से शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
नव नियुक्त जिला प्रभारी को संगठन की मर्यादा, अनुशासन और आदर्शों को आगे बढ़ाने हेतु निम्नलिखित दायित्व सौंपे गए हैं:
- गाज़ियाबाद जनपद में संगठनात्मक ढाँचे को सुदृढ़ करना एवं विस्तार देना।
- मासिक बैठकों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।
- अनुशासन, समर्पण और संगठन की गरिमा का पालन करना।
- सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रहित के कार्यों को प्रोत्साहित करना।
हिन्दू युवा वाहिनी का विश्वास है कि विपिन गोयल का नेतृत्व संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और गाज़ियाबाद में संगठन की उपस्थिति को और अधिक सशक्त बनाएगा। यह नियुक्ति संगठन की उस परंपरा का प्रतीक है जिसमें समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का अवसर प्रदान कर संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाया जाता है।