रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी के शर्मनाक कृत्य की घोर निंदा करते हुए कहा कि समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उ0 प्र0 का पुतला फूंकना इन लोगों की विकृत मानसिकता को उजागर करता है, इनकी न लोकतंत्र में आस्था है, न संविधान में कारण भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोक सभा में लाया गया महिला आरक्षण संसोधन बिल विपक्ष की एक जुटता के कारण धराशायी हो गया, इनकी विकृत मानसिकता, चालाकी का पर्दाफाश हो गया है, तो भाजपा झूठ- मूठ में देश की नारी शक्ति को गुमराह करने में लगी हुई है।
जबकि इनकी मंशा ही इस बिल को पास कराने की नहीं थी, विपक्ष ने सरकार की साजिस को सफल नहीं होने दिया, पूरा देश महिला आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन पूरे देश में जनगणना करवा कोटा निर्धारित कर सभी वर्ग की महिलाओं के साथ न्याय करना चाहिए था, लेकिन आनन-फानन में बिल लाना, लोकसभा में बिल का गिर जाना, भाजपा अपनी हार को पचा नहीं पा रही, महिला सशक्तिकरण की ठेकेदार कोई एक पार्टी नहीं पूरा देश बहनों को ताकत देने के लिए प्रतिवद्ध है, केवल भाजपा ही महिलाओं की हितैषी नहीं है, महिला आरक्षण को गुमराह करना उन्हें उनके हक़ से वंचित करना चालाकी भरा कदम है, बहनें समझदार है, वह जानती है हमारा कौन हितैषी है, अब मन में राम बगल में छूरी वाला काम नहीं होने वाला | देश की ज्वलंत समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए महिलाओं को बरगलाना ओछी राजनीति है, बहनों, बेटियों को इनकी चाल समझकर अपने विवेक से काम करना चाहिए, इनका ध्यान मंहगाई, बेरोजगारी, बेकारी, मजदूरों का पलायन, गैस की किल्लत पर नहीं, झूठे वादों पर है।
विपक्ष की एक जुटता ने इनकी नींद हराम कर दी, इसलिए मै कहना चाहता हूँ राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंककर आप लोगों ने शर्मनाक काम किया, माननीय अखिलेश यादव की शक्ति का एहसास आप लोगों को हो रहा है, प्रशासन से भी मेरी मांग है जिन लोगों ने इस शर्मनाक कृत्य को कारित किया उनके विरुद्ध उचित धारा में वाद पंजीकृत किया जाय, अगर पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की तो समाजवादी पार्टी बड़े आन्दोलन को मजबूर होगी।