टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने दीवान क्रिकेट अकैडमी को हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फॉरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड पर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी व दीवान क्रिकेट अकैडमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी 2 विकेट से विजयी रही। टॉस जीतकर दीवान क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी की व 36.1 ओवर में 164 रन पर आउट हो गई। नातिक वर्मा ने 22, अव्युक्त ने 21 व सक्षम शर्मा ने 20 रन का योगदान दिया। 

आरव मिश्रा ने 2 विकेट लिए। 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीपीजी क्रिकेट अकैडमी की शुरूआत बेहद खराब रही और उसके 6 विकेट 37 रन पर ही गिर गए। अयान कौशिक ने नाबाद 72 रन की पारी खेलकर टीम को संकट से बाहर निकालने के साथ टीम को जीत भी दिला दी। टीम ने 34.1 ओवर में 8 विकेट पर 165 रन बनाकर मैच 2 विकेट से मैच जीत लिया। आरूष त्रिपाठी ने 20 रन का योगदान दिया। दीवान क्रिकेट अकैडमी के गेंदबाजों ने 48 अतिरिक्त रन दिए।अव्युक्त ने 4 व गौरव ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अयान कौशिक को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post