रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- एचएमवी आईपीएल टी 20 सीजन 12 का लीग मैच विंडसर पैराडाइस व वाईआईपीएल चैंपियन के बीच खेला गया। मैच एकतरफा रहा और विंडसर पैराडाइस ने 123 रन से वाईआईपीएल चैंपियन को हरा दिया। नंदग्ररम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गउ मैच में विंडसर पैराडाइस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवर में 3 विकेट पर 237 रन का विशाल स्कोर खडा कर दिया। जावेद ने 62 गेंद पर 127 रन की शतकीय पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके व 10 छक्के लगाए। सौरभ कुकरेजा ने 40 गेंद पर 69 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल रहे।
वाईआईपीएल चैंपियन की ओर से अजय रावत, धीरज पटवाल व जसदेव नेगी ने 1-1 विकेट लिया। वाईआईपीएल चैंपियन 238 रन के विशाल लक्ष्य के आगे दबाव मे नजर आये और उनकी पारी 16.3 ओवर में 114 रन पर ही सिमट गई। धीरज पटवाल ने सबसे अधिक 52 रन बनाए जिसमें 8 चौके व 1 छक्का शामिल था। अजय रावत ने 13, उत्कर्ष व सत्तू ने 10-10 रन का योगदान दिया। विंडसर पैराडाइस के कप्तान पीयूष कुमार शांडिल्य ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 व गौरव चौहान ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जावेद को दिया गया।