भारतीय सैन समाज मोदीनगर ने हर्षोल्लास से मनाया होली मिलन समारोह


◼️सैन बन्धुओं को दिया एकजुटता का संदेश
◼️ललित राजोरिया महामंत्री भारतीय सैन समाज मोदी नगर 


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद/मोदीनगर :- रविवार को दयापुरी स्थित सैन धर्मशाला में भारतीय सैन समाज मोदीनगर ने हर्षौल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया। होली मिलन समारोह में सैन समाज के वरिष्ठ  देवेन्द्र सैन शास्त्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बाबू लाल सैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय सेन समाज व सतीश कुमार सैन राष्ट्रीय सचिव, वीरेन्द्र सैन, संयोजक,जिला अध्यक्ष अनिल सैन पेंट वाले,पूर्व अध्यक्ष प्रमोद तंवर एडवोकेट,के साथ भारतीय सैन समाज मोदीनगर के अध्यक्ष ललित सैन ओर कोषाध्यक्ष वीरपाल सैन मंचासीन रहे। 

कार्यक्रम में सभी सैन बन्धुओं ने अपने अपने विचार रखे और सभी ने होली मिलन समारोह में अतिथियों व युवा साथियों के साथ में उपस्थित सैन बंधुओं को होली पर्व की मान्यता समझाते हुए खुशियों व रंगों के त्यौहार होली की  हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं प्रदान की इस खुशी के अवसर पर सभी सैन बंधुओं ने रंग बिरंगे फूलों से व एक दूसरे को चंदन का टीका व गुलाल लगाकर ओर मिठाई खिलाकर होली मनाई। मुख्य अतिथि बाबूलाल सैन ने फागुन के महीने में रंग-बिरंगे फूलों से होली खेलने की सलाह दी और इस होली के त्यौहार को भाई चारा प्रेम का त्योहार बताया।

भारतीय सैन समाज के अध्यक्ष ललित सैन ने सभी को पुराने गिले शिकवे भुलाकर सैन समाज को एकता से मिलकर कार्य करने की बात जोर दिया ओर अपनी टीम की तरफ से होली की शुभकामनाएं दी।इस मौके पर रविंद्र कुमार सैन,भारत भूषण सैन,अमरसिंह सैन,महेशचंद्र सैन,अमित सैन,एडवोकेट अजय सैन प्रधान सम्पादक मोदीनगर चर्चा न्यूज़,, अभिषेक तंवर,अरुण सैन, डॉक्टर होशियार सिंह सैन। विशाल ठाकुर मीडिया प्रभारी, मोनू सैन,सुनील सैन,शिवकुमार सैन,अनिल सामंत,अशोक सिरोही सैन, कँवरपाल सैन,जयकिशन सैन, पवन सैन,अनिल सैन,सतीश सैन,विपिन सैन एल आई सी वाले,रामकुमार चौहान आदि सैंकड़ों सैन बंधु होली मिलन समारोह में शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post