समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी गई। मधुमिता ने शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। गरिमा खरे ने कहा कि जब महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और अवसर मिलते हैं तो वे परिवार के साथ-साथ पूरे समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समारोह में दो शिक्षिकाओं को “प्रेरणा नारी सम्मान” से सम्मानित किया गया। 

ऋतु श्रीवास्तव को शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए तथा प्रिया वर्मा को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गुलाब की पंखुड़ियों से खेली गई सौहार्दपूर्ण होली रही, जिसने पूरे वातावरण को आनंद और उत्साह से भर दिया। अंजलि धारीवाल, विदुषी, प्राची महेश्वरी, राजश्री, रुचि गुप्ता, कोमल पाठक, रीना स्वरूप एवं वर्षा स्वरूप भी मौजूद रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post