अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले महोत्सव का 100 दिन पूर्व हुआ उदघाटन


◼️समारोह में अर्हं ध्यान योग के सदस्य श्री वीर दिगंबर जैन मंदिर संजय नगर के कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न जैन भी शामिल हुए



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले महोत्सव का उदघाटन 100 दिन पूर्व आयुष मंत्रालय द्वारा विज्ञान भवन, दिल्ली में आयोजित समारोह में किया गया। समारोह का उद्घाटन आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने किया। उन्होंने योगा इन फ्लाइट प्रोटोकॉल का उद्घाटन किया व 100 दिनों में 10 विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा भी की। समारोह में आयुष मंत्रालय द्वारा अर्हं योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर की विशेष देन अर्हं ध्यान योग के सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। डॉ रुचि जैन के नेतृत्व में 10 अन्तरप्पा ने भाग लिया। 

डॉ रुचि जैन ने बताया कि अर्हं ध्यान योग में मुनिश्री ने जन मानस के लिए वरदान स्वरूप अर्हं क्लैप, पंच मुद्राए अर्हं नाद नामक अमूल्य निधि प्रदान की हैं जिससे हम सबका जीवन बेहतर व स्वस्थ होता है। शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक विकास के साथ आध्यात्मिक विकास भी होता है। डिप्रेशन आदि व्याधियों एवं नकारात्मकता से छुटकारा मिलता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। श्री वीर दिगंबर जैन मंदिर संजय नगर के कोषाध्यक्ष एवं अर्ह ध्यान योग के अन्तरप्पा प्रद्युम्न जैन ने बताया कि 10 विशेष कार्यक्रमों में योग के माध्यम से डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, अस्थमा को दूर करने के टिप्स दिए जाएंगे। 

बच्चों, किशोरों, महिलाओं, गभर्वती महिलाओं, बुजुर्गो ंके लिए भी योग कार्यक्रम होंगे। नशे की लत छुडाने वाले योग की जानकारी भी दी जाएगा। समारेाह में योग दिवस के लोगो का विमोचन भी किया गया। अनंत जैन,  संजय जैन, बरखा जैन, वंदना जैन , प्रक्षाल जैन, योगेश जैन जी आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post