भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम में अंकुर नेहरा बने मोदीनगर अध्यक्ष





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम 26 अक्टूबर को स्टार इंडिया शूटिंग अकादमी मनौटा मोदीनगर मैं एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी व राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख ने नियुक्ति पत्र देते हुए भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम के संगठन का विस्तार किया गया जिसमें अक्षय कान्त श्रोत्रिया को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया, अंकुर नेहरा को शहर मोदीनगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

शूटिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया, दिनेश चौधरी को तहसील मोदीनगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया, और सोनपाल नेहरा को ब्लॉक अध्यक्ष भोजपुर ब्लॉक नियुक्त किया गया। सभा की अध्यक्षता ओमवीर सिंह ने की और संचालन विराट सांगवान ने किया। निम्न व्यक्तियों की उपस्थिति चेतन सिंह, रीतिपाल चौधरी,सुशील दहिया, गुरपाल सरदार, देव त्यागी,अनुभव चौधरी आदि।

Post a Comment

Previous Post Next Post