अद्वैत पब्लिक स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने मनाया दीपोत्सव




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन के तत्वाधान में संचालित अद्वैत पब्लिक स्कूल में शनिवार को  दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष दीपोत्सव  का आयोजन किया गया।  दिव्यांग बच्चों ने दीप जलाकर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही रंगोली, नृत्य एवं गीत संगीत के कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक मनीराम पाठक ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व हमें अंधकार से रोशनी की ओर ले जाने का संदेश देता है।  

विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारी गणों ने मिलकर दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली मनाई व विभिन्न रोमांचक गतिविधियों में भाग लिया।  संस्था की निदेशिका श्रीमती निधि देवेश्वर जी ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार वितरित किए। साथ ही बच्चों की प्रतिभा की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

उन्होंने कहा कि हमें दिव्यांग बच्चों के साथ काम करते हुए उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करना चाहिए। समाजसेवी  रवि त्यागी ने सभी दिव्यांग बच्चों को मिठाई वितरित करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।  श्यामसुंदर साहनी,  सुनीता, आरती, निखत व प्राची आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post