राजनगर की रामलीला में सरदार बलप्रीत सिंह को सम्मानित किया गया


◼️सरदार बलप्रीत सिंह ने समिति के पदाधिकारियों का आभार जताया 



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री रामलीला समिति राजनगर द्वारा शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह समेत सिख समुदाय के कई लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान के लिए सरदार बलप्रीत सिंह ने श्री रामलीला समिति राजनगर के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। 

सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि श्री रामलीला समिति राजनगर ने रामलीला में सिख समुदाय को सम्मानित करके एक बार फिर साबित कर दिया कि यह मंच सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि हमारी साझा संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक है। यह सम्मान सिर्फ एक समुदाय का नहीं, बल्कि हमारी हिंदू-सिख एकता का उत्सव है। जिस तरह भगवान राम के आदर्श हमें जीवन जीना सिखाते हैं, उसी तरह सिख गुरुओं ने भी हमें निस्वार्थ सेवा और न्याय का मार्ग दिखाया। 

राजनगर की रामलीला में इन दोनों महान परंपराओं का मिलन हमारी सांस्कृतिक जड़ों की मजबूती को दर्शाता है। यह मंच यह संदेश देता है कि हम सभी एक हैं, और एक साथ मिलकर ही हम अपने समाज को और अधिक मजबूत बना सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post