◼️डीपीएस वसुंधरा में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भी देखा
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- डीपीएस वसुंधरा में सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह व रोजबेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह भी शामिल हुए। समारोह में उनका जोरदार स्वागत किया गया। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में शामिल होकर बहुत गर्व महसूस हुआ। समारोह में सांसद अतुल गर्ग के साथ ही महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, महामंत्री पप्पू पहलवान और पूर्व मंडल अध्यक्ष इंदिरापुरम हरमीत बक्शी का सानिध्य भी प्राप्त हुआ।
सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ वॉलीबॉल और बास्केटबॉल खेल से हुआ, जिससे पूरे माहौल में एक नई ऊर्जा भर गई। खिलाड़ियों का जोश और जुनून देखने लायक था, जो यह दर्शाता है कि हमारे युवा कितने प्रतिभाशाली हैं। यह आयोजन सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह हमारे युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली और खेल भावना अपनाने के लिए प्रेरित करने का एक बड़ा प्रयास है। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी देखा गया।
सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि उनके प्रेरणादायक शब्द हमेशा हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का हौसला देते हैं। सांसद खेल महोत्सव जैसी पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरदार बलप्रीत सिंह ने सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कराने के लिए सांसद अतुल गर्ग व उनकी पूरी टीम का धन्यवाद भी किया और कहा कि सांसद महोत्सव निश्चित रूप से गाजियाबाद में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।