रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- प्रमुख शिक्षाविद व समाजसेवी वसुंधरा निवासी अशोक त्यागी को गढ़मुक्तेश्वर स्थित आदर्श कन्या इंटर कॉलेज का संरक्षक बनाया गया है। उनके संरक्षक बनने के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। विद्यालय की प्रबंधक शकुंतला त्यागी ने बताया कि अशोक त्यागी को गुरूवार को अशोक त्यागी को विद्यालय का संरक्षक बनाया गया। उनके संरक्षक बनने से विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को और अधिक सुविधाएं प्राप्त होंगी जिससे वे शिक्षा ही नहीं खेल आदि में भी अपने विद्यालय, जनपद व प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगी।
विद्यालय की प्रबंघ समिति द्वारा अशोक त्यागी को स्म्मानित भी किया गया। अशोक त्यागी ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करना बहुत ही पुण्य का कार्य है। विद्यालय में बडी संख्या में गरीब मजदूर तबके की छात्राएं भी अध्ययनरत हैं। उनकी मदद व उन्हें आगे बढाने के लिए वे और समिति के सभी पदाधिकारी हमेशा तैयार रहेंगे। छात्राओं की शिक्षा में आर्थिक या किसी भी प्रकार की कोई अन्य बाधा ना आए और उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश त्यागी, प्रधानाचार्य डॉ राजुल सिंह, शिक्षिका इरा चौधरी, शिखा तिवारी, निशा पांडे, पूजा राय, सरिता आदि भी मौजूद रहे।