श्री गुरु नानक सिमरन सभा भूड़ भारत नगर में गुरू अरजन देव के गुर पूरब पर समागम का आयोजन हुआ





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्री गुरु नानक सिमरन सभा भूड़ भारत नगर में सिख धर्म के पंचम गुरु अरजन देव महाराज के शहीदी गुर पूरब पर समागम का आयोजन किया गया। समागम में बडी संख्या में संगत ने भाग लिया। समागम की शुरुआत श्री सुखमनी साहिब के पाठ और भावपूर्ण कीर्तन से हुई। भाई प्रदीप सिंह प्रिंस, सी जे सिंह, सरदार कवल सिंह भाटिया व हजूरी रागी भाई अमरजीत सिंह ने शब्द वाणी से संगत को निहाल किया। प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह ने समस्त साध संगत का धन्यवाद किया व गुरूद्वारा निर्माण के अंतिम चरण में सहयोग की अपील की। 

सचिव हरचरणजीत सिंह द्वारा संगत को सहनशीलता, सेवा, सच्चाई और धर्म की राह चलने की प्रेरणा दी गई। उप सचिव कुलदीप सिंह ने श्री सुखमनी साहिब पाठ छबील सेवा  तथा गुरुघर निर्माण कार्य में संगत के योगदान की सराहना की। पार्षद राजकुमार राजू, सरदार जगनमोहन सिंह, पंकज धुप्पद, अनिल कुमार, सतनाम सिंह व जसबीर सिंह को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। चरणजीत लक्की जी के सिंह, बलजीत सिंह राजेन्द्र सिंह व गुरविंदर सिंह चावला द्वारा लंगर व छबील की अटूट सेवा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post