रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित महानगर कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा ने पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मना रही है।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण: भाजपा के स्थापना दिवस पर छह अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यालय पर सजावट कर भाजपा ध्वजारोहण किया है। सभी कार्यकर्ता अपने घर ध्वजारोहण में लगे हुए हैं।
प्रदर्शनी का आयोजन: महानगर स्तर पर भाजपा की सफल राजनीतिक यात्रा से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
बूथ स्तर पर कार्यक्रम: सात अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता का चित्र लगाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन: आठ-नौ अप्रैल को विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, विधायक नन्द किशोर गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, महामंत्री राजेश त्यागी, जितेंद्र चित्तौड़ा, राजेंद्र बाल्मीकि, कौमुदी चौधरी, महानगर कार्यक्रम संयोजक बॉबी त्यागी, अमित त्यागी, गुंजन शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी आदि शामिल रहे।