पैराडाइस क्लब ने फाग महोत्सव मनाया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- पैराडाइस क्लब द्वारा राजनगर सेक्टर 9 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। फाग महोत्सव का आकर्षण रंगारंग कार्यक्रम रहे। नवरंग सांस्कृतिक कला केंद्र द्वारा प्रस्तुत माखन चोरी, भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं,ं मतस्य अवतार, मयूर नृत्य, लट्ठमार होली और फूलों की होली की सभी ने सराहना की। सांसद अतुल गर्ग, सुधा गर्ग, रजनी गोयल, पथिका त्यागी, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, राजनगर मण्डल अध्यक्ष नीरज त्यागी, समाज सेवी प्रेमचंद गुप्ता, वंदना चौधरी, कुणाल, बी सी बंसल, संजीव गुप्ता, आई सी अग्रवाल, के. पी. गुप्ता, महासचिव गौशाला वेद प्रकाश बंसल, विनीत शर्मा, गोल्डी सहगल, हरपाल सिंह, शिव कुमार सिंघल, गणेश अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे। 

संस्थापक अध्यक्ष मेघना बंसल द्वारा सभी का स्वागत किया गया। मीनाक्षी, रूचि, ऐश्वर्या, नैतिक ने गणेश वंदना, हिन्दू नववर्ष, गंगौर और रामनवमी जैसे पावन त्योहारों के उत्सव की प्रस्तुति वंदना, अनीता एवं पूनम ने, दीपावली, अहोई अष्टमी, करवाचौथ, तुलसी विवाहं को अल्का व संगीता ने प्रस्तुत किया। डॉ सपना अग्रवाल ने घर मोरे परदेसिया गाने पर नृत्य करके श्रीराम जी को मनाया। निधि व अस्मि ने होलिया मै उड़े रे गुलाल लोकगीत पर नृत्य किया। मेघना, गति, मीनाक्षी, रेनू, वंदना, नूतन अर्चना, ऐश्वर्या, सोनिआ, अलका,प्राची, अर्चना ने देशभक्ति की प्रस्तुति दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post