रोजबेल पब्लिक स्कूल में भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का जोरदार स्वागत हुआ


◼️समारोह का आयोजन लेखराज माहौर, बलप्रीत सिंह व बलराम रावल ने किया 


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष
 मयंक गोयल के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व महामंत्री लेखराज माहौर एडवोकेट, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह व पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराम रावल द्वा आयोजित समारोह में मयंक गोयल का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनका माला व पटका पहनाकर सम्मान किया। 

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और उन्हें आगे बढने का मौका देती है। यही कारण है कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बिना किसी लालच के पार्टी के लिए समर्पित रहता है और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है। समारोह में ही ऐसे कार्यकर्ता मौजूद हैं, जिन्होंने बिना किसी लालच या पद की लालसा के अपना पूरा जीवन ही भाजपा को आगे बढ़ाने में लगा दिया और आज भी वे निस्वार्थ भाव से भाजपा को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं। 

भाजपा को निरंतर परम वैभव की तरफ ले जाने के लिए अपना सर्वत्र न्यौछावर कर रहे हैैं। ऐसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के आगे वे सदैव नतमस्तक रहेंगे और किसी भी कार्यकर्ता को निराश नहीं करेंगे। उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी जो परम वैभव की ओर ले जाने में सभी कार्यकर्ता उनका पूर्ण सहयोग करेंगे। 

समारोह में मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, विक्की पहलवान एडवोकेट, पार्षद देवनारायण शर्मा, ओम प्रकाश ओड, कन्हैया लाल, पूर्व पार्षद ललित कश्यप, चंपा माहौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, अनूप सोनी, दिनेश बग्गा, डॉक्टर रिचा भदोरिया, सुषमा सिंह, पूनम सिंह, प्रीति चंद्रा, रामबाबू शर्मा, राम सिंह नेताजी, अजय पाल, मुकेश बडगूजर, शिवकुमार शिबू, गौरव सिसोदिया, विजय कौशिक, ठाकुर इंद्रपाल सिंह, कपिल माहौर, विक्की लेफ्टी, अंकित समानिया, सोनू प्रजापति, कपिल पाल, मणिकांत, गौरव माहौर, अभी प्रधान, ठाकुर शंकर सिंह, दीप्ति चौहान, जोगिंदर जाटव, अरुण पाल, मुकेश राघव, बृजेश मिश्रा, जितेंद्र यादव आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post