विधायक संजीव शर्मा ने राजनगर में श्याम भजनों का आनंद लिया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- श्याम परिवार सेक्टर 10 मार्केट राजनगर द्वारा बुधवार को सेक्टर 10 राजनगर स्थित रामलीला मैदान में तृतीय श्री श्याम बाबा संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में राजनगर, कविनगर, संजयनगर सेक्टर 23 आदि से श्रद्धालु पहुंचे और घंटों श्याम भजनों का आनंद लेते रहे। संकीर्तन का श्रीगणेश श्याम बाबा की अखंड ज्योत प्रज्जवलित करके किया गया। 

संकीर्तन में भजन गायक अमन सांवरिया, शीतल पांडे, अश्वनी यादव, साक्षी चोपड़ा व जीतू गोयल ने देर रात्रि तक भजनों के माध्यम से श्याम बाबा की महिमा का बखान किया, जिन पर भक्त घंटों झूमते रहे। बाबा का दरबार, भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योत आकर्षण का केंद्र रही। संकीर्तन में विधायक संजीव शर्मा ने श्याम बाबा की पूजा-अर्चना की। 

उन्होंने कहा कि श्याम बाबा हारे का सहारा हैं। जिसका कोई नहीं होता है, उसका सहारा श्याम बाबा होते हैं। पार्षद प्रवीण चौधरी, अजय चोपड़ा, ओम प्रकाश भोला, अरूण गुप्ता, जय कुमार गुप्ता, दीपक कांत गुप्ता, राजीव मोहन, वीरेंद्र सारस्वत आदि ने भी श्याम बाबा के भजनों का आनंद लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post