आईआईए द्वारा आयोजित बिल्ड भारत एक्सपो 2025 के द्वितीय दिवस में 4000 से अधिक विजिटर्स ने किया भ्रमण

 


रिपोर्ट :- अजय रावत 

नई दिल्ली :- भारत मंडपम में आयोजित तीन दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी बिल्ड भारत एक्सपो 2025 (19 से 21 मार्च) के द्वितीय दिवस में Vocal for Local एवं Local to Global पर केन्द्रित कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुए सेमिनार आयोजित। बिल्ड भारत एक्सपो 2025 के समापन समारोह के दिवस 21 मार्च 2025 को, मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता होंगी शामिल। नाइजीरिया, इजराईल, इजिप्ट एवं फिजी के Ambassadors / डिप्लोमेट्स , सेमिनार में एक्सपोर्ट एवं व्यापार की संभावनाओं पर exhibitors के साथ B2B मीटिंग में शामिल हुए।

बिल्ड भारत एक्सपो 2025 के दूसरे दिन बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार, राजगढ़, राजस्थान के सांसद रोडमल नागर एवं  दुर्ग, छत्तीसगढ़ के सांसद विजय बघेल विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए। भारत मंडपम, हॉल नंबर-6, नई दिल्ली में इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय बिल्ड भारत एक्सपो 2025 में प्रतिभाग कर रहे विभिन्न सैक्टर की औद्योगिक इकाईयों की प्रदर्शनी को 4000 से अधिक लोगों ने विजिट कर  नई तकनीक, उत्पादों एवं नवचार से लाभान्वित हुए।
नाइजीरिया डेलिगेशन ने टेक्सटाइल एवं स्टील के सेक्टर में व्यापार की संभावनाओं के बारे में exhibitors को जानकारी दी। इजराईल, इजिप्ट एवं फिजी के डेलिगेशन ने Exhibitors एक्सपोर्ट्स एवं बिज़नेस ग्रोथ से सम्बंधित सवालों के जवाब देते हुए व्यापार वृद्धि में सहयोग देने की बात कही है।

बिल्ड भारत एक्सपो 2025 के द्वितीय दिवस उद्योगों के उत्थान हेतु कई प्रमुख विषयों पर सेमीनार आयोजित किए गये, जिसमें देश के कई प्रख्यात वक्ताओं ने अपने विचार रखें, जिसमें निम्नलिखित सेमीनार आयोजित हुए :-
Environment Protection and Role of Industry: इस सेमीनार में मुख्य वक्ता/एक्सपर्ट के रूप में आर्किटेक्ट गुरमीत सिंह, आर्किटेक्ट गौरव वरमानी, आर्किटेक्ट दीपक गहलोत, आर्किटेक्ट बबिता गोयल मुख्य रूप से शामिल रहे। आईआईए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल एवं दिल्ली चैप्टर के वाईस चेयरमैन चरनजीत सिंह ने भी environment protection विषय पर अपने विचार व्यक्त किये।

Opportunities in Infrastructure Development for Railway & Metro: इस सेमीनार में मुख्य वक्ता/एक्सपर्ट के रूप में आर्किटेक्ट दलजीत सिंह, गुल अग्रवाल, विधि अग्रवाल एवं डॉ नम्रिता कलसी रेलवे एवं मेट्रो के क्षेत्र में MSME के लिए उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी। इस पैनल डिस्कशन में आईआईए के राष्ट्रीय कोषाअध्यक्ष अवधेश अग्रवाल एवं ग्रेटर नॉएडा चैप्टर चेयरमैन राकेश बंसल उपस्थित रहे।

International Market: इस सेमीनार में मुख्य वक्ता/एक्सपर्ट के रूप में अमित मोहन प्रसाद, आईएएस, पूर्व अपर मुख्य सचिव, एमएसएमई, उ०प्र० सरकार, संतोष सांरगी, DGFT, भारत सरकार, अजय सहाय, DG, FIEO, राकेश कुमार, Ex DG, EPCH, सुदीप राजगधिया, ने इंटरनेशनल मार्केट में एक्सपोर्ट्स की संभावनो पर अपने विचार रखे। इस पैनल डिस्कशन में आईआईए GST सब्जेक्ट कमेटी चेयरमैन शशांक शेखर गुप्ता एवं इंटरनेशनल अफेयर कमेटी के चेयरमैन अमन अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे।

Green & Clean Energy: इस सेमीनार में मुख्य वक्ता/एक्सपर्ट के रूप में श्रीमती निधि खरे, सचिव, प्रवीन कुमार पूर्व सचिव, भारत सरकार,आलोक सिन्हा, Ex- APC मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आईआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गोयल ने पैनल डिस्कशन में अपने विचार रखे।
SIDBI Scheme's for MSMEs: सिडबी के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं महाप्रबंधक राजीव कुमार ने MSME के विकास हेतु सिडबी की उपलब्ध योजनाओं से अवगत कराते हुए उद्यमियों को वित्तीय सहायत हेतु उपलब्ध विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पैनल डिस्कशन के दौरान आईआईए के महासचिव आलोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजीव बंसल, सचिव दीपक बजाज एवं विजय शंकर शर्मा उपस्थित रहे।

अंतिम सत्र में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित दुर्ग, छत्तीसगढ़ के  सांसद विजय बघेल ने कहा कि वाकई में MSME देश की अर्थव्यवस्था का रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि MSME के कुछ प्रमुख मुद्दों को समय समय पर संसद में रखकर MSME के उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने लीजहोल्ड औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड कराये जाने की मांग रखते हुए उपस्थित सभी सांसद से इस मांग की चर्चा संसद में भी करने एवं देश में यूनिफार्म लैंड पालिसी लागू किये जाने की बात कही।

Post a Comment

Previous Post Next Post