सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से जीवन में हवा व पानी के महत्व को दर्शाया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के तृतीय वार्षिकोत्सव कला मंचन हवा- .पानी एक प्रयास में हवा-पानी का महत्व बताया गया। विद्यालय के प्राइमरी विंग के नन्हें. मुन्हे बच्चों ने अपनी प्रतिभा व प्यारी सी वाणी व मुस्कान के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वार्षिकोत्सव का उदघाटन मुख्य अतिथि डॉ विनीता एस सहाय ने किया। विद्यालय की डायरेक्टर विभा रावत व प्रधानाचार्य रत्ना त्यागी ने  पुष्पगुच्छ व शॉल प्रदान कर मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का अभिनन्दन किया। बच्चों ने गणेश वंदना व स्वागत गान रंगारंग कार्यक्रमों की शुरूआत की और म्यूज़िक रॉक बैंड की मनमोहक प्रस्तुति से सबको सम्मोहित कर दिया। 

बच्चों ने हवा-हवाई, अज़ीमो शान, कहानी पानी .रे .पानी, कागज़ के दो पंख, थोड़ी हवा आने दे, नुक्कड़ नाटक, चौधरी व जागो रे, कव्वालीए योगा व बहने दो, घनन घनन  धक .धक धरती, अरे रुक जा रे बंदे, जल न जाए जल, एक दीया बाती आदि कार्यक्रमों से भविष्य में हवा व पानी की स्थिति को दर्शाया और हवा व पानी जीवन के लिए कितने अनिवार्य हैं, यह संदेश दिया। हेड मिस्ट्रेस उपाली भट्टाचार्या ने सभी का धन्यवाद किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post