◼️श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में 6 अप्रैल को रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनेगा
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी, मकरेडा में नवरात्रि महोत्सव 30 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगा। 6 अप्रैल को रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। 7 अप्रैल को एक वर्ष से चले रहे श्री चंडी महायज्ञ का समापन भी होगा। मंदिर के महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य ने बताया कि श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता व पावन सानिध्य में 30 मार्च को कलश यात्रा सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी।
कलश स्थापना व पूजन सुबह 10. 30 बजे से होगा। मार्जन . दोपहर 11. 30 बजे से होगा और फलाहार .का समय दोपहर 1 बजे रहेगा। हवन शाम 4.30 बजे से होगा और आरती शाम 6.30 बजे होगी। 31 मार्च से 6 अप्रैल तक पूजन .सुबह 8 बजे से होगा। मार्जन प्रातः 9 बजे से होगा। फलाहार का समय . दोपहर 1 बजे रहेगा। हवन शाम 4.30 बजे से होगा जबकि आरती शाम 6.30 बजे होगी। 7 अप्रैल को पूजन सुबह 8 बजे से होगा।
महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य ने बताया कि मंदिर में 9 अप्रैल 2024 से चल रहे श्री चंडी महायज्ञ व नवरात्रि हपन की सम्पूर्ण आहुति 6 अप्रैल को प्रातः 9 बजे होगी। मार्जन प्रातः 11 बजे से होगा। दोपहर 12 बजे भगवान राम का जनमोत्सव मनाया जाएगा और भगवान राम का विशेष पूजन व आरती होगी। कन्या पूजन व प्रसाद वितरण .दोपहर 1 बजे से होगा।