अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंच का मेरठ मंडल अध्यक्ष नियुक्त





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बलप्रीत सिंह को मेरठ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर बलप्रीत सिंह को अंग वस्त्र और फूलों की माला पहनाकर व्यापार मंडल परिवार का सदस्य बनाया गया।

इस कार्यक्रम में दीपक गर्ग, अनिल गर्ग, अमन सिसोदिया, सोनू सैनी, चेतन शर्मा, जगमोहन सिंह, पंकज त्यागी सहित कई व्यापारी उपस्थित थे। यह नियुक्ति उद्योग व्यापार मंच की मजबूती और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post