भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता अशोक संत का गाज़ियाबाद में जनसंपर्क अभियान





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अशोक संत ने पुरानी बस्तियों में जाटव आबादियों में सघन दौरा किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे और "जाटव समाज ने ठाना है, संजीव शर्मा को जिताना है" का नारा दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता रामेश्वर दयाल रामू ने जाटव समाज के वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया और संजीव शर्मा को समर्थन देने का वादा किया। जुगल किशोर जाटव, वेद प्रकाश जाटव, विवेक जाटव, दीपक जाटव, मांगे लाल जाटव सहित कई जाटव समाज के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post