श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज गाजियाबाद के प्रबन्ध समिति चुनाव सम्पन्न, एमएलसी दिनेश कुमार गोयल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद: श्री सनातन धर्म इण्टर कॉलिज गाजियाबाद की प्रबन्ध समिति के चुनाव आज सम्पन्न हुये। सदस्य विधान परिषद व शहर के प्रमुख शिक्षाविद एवं समाजसेवी दिनेश कुमार गोयल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। प्रमुख उद्योगपति बिजेन्द्र कुमार, प्रबन्धक उद्योगपति आदित्य गर्ग उपप्रबन्धक एवं पूर्व प्रधानाचार्य विजय कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुये।

 
अरुण कुमार गर्ग, दिनेश गर्ग, शरद कुमार गर्ग, अमित कुमार सिंघल एवं राजीव कुमार मंगल सदस्य प्रबन्ध समिति निर्वाचित हुये। पूर्व प्रधानाचार्य हरीश चन्द अग्रवाल, चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में सम्पूर्ण कार्यक्रम सम्पादित हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post