रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- पीपीएल सीजन वन के लीग मैच में बिंदास पलटन ने टीम डिफेंडर पर आसान जीत प्राप्त की। टीम 80 रन से विजयी रही। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर बिंदास पलटन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 223 रन बनाए। अश्वनी सिंह ने सबसे अधिक 78 रन बनाए। इसके लिए उन्होंने 48 गेंद खेली व 7 चौके व 2 छकके लगए। धीरज त्यागीे ने 29 गेंद पर 3 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली।
पवन कुमार ने 22 रन व विक्रांत ने 20 रन का योगदान दिया। टीम डिफेंडर के कप्तान दिलीप ने 4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट लिए। शेटटी ने 2 ओवर में 15 रन दिए, उन्हें 2 विकेट मिले। टीम डिफेंडर के दोनों ओपनर 16 रन पर ही आउट हो गए। इसके टीम संभल नहीं पाई और 17.2 ओवर में 143 रन बनाकर आउट हो गई। हेम लेखक ने सबसे अधिक 35 रन बनाए। शेटटी ने 15 व नितिन ने 13 रन का योगदान दिया। वरूण यादव ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। मनोज ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 व राहुल गौसाईं ने 1 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अश्वनी सिंह को दिया गया।