रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- रेड एपल हॉट वेदर टी 20 कप में टीम सुपर इलेविन का मुकाबला आरएससीसी से हुआ। मैच में टीम सुपर इलेविन 20 रन से विजयी रही। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मैच में टीम सुपर इलेविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 251 रन बनाए। अबीर स्वरूप ने 41 गेंद पर नाबाद 79 रन की पारी खेली जिसमें 3 चौके व 8 छक्के शामिल रहे।
अरूण सिंह ने 42 गेंद पर 4 चौकों व 6 छक्कों की मदद से 70 रन व कप्तान राहुल कसाना ने 27 गेंद पर 6 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। हर्ष निर्वाल, निश्चय पुनिया व आदर्श राजपूत ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में आरएससीसी 20 ओवर में 3 विकेट पर 231 रन ही बना पाया। हर्ष ने 61 गेंद पर 100 रन की नाबाद पारी खेली और 10 र्चाैके व 5 छक्के लगाए। कप्तान निशांत ने 34 गेंद पर 7 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए। पवन भडाना, कपिल नागर व कुलदीप ने 1-1 विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अबीर स्वरूप को दिया गया।