पैराडाइस क्लब का 12 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- पैराडाइस क्लब द्वारा शास्त्री नगर स्थित सचिव वंदना श्रीवास्तव के निवास स्थान पर क्लब का 12वॉ स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में क्लब की सभी सदस्या पारम्परिक परिधान एवं सोलह श्रृंगार कर शामिल हुईं। नये सत्र का आरम्भ रेनू अग्रवाल ने गणेश वंदना से किया। समारोह में मिनाक्षी बंसल को अध्यक्ष, वंदना श्रीवास्तव को सचिव, अनीता निवेटिया को कोषाध्यक्ष, मेघना बंसल को जन सम्पर्क अधिकारी और गति गर्ग को मीडिया प्रभारी का पदभार सौपा गया। 

नव निर्वाचित टीम द्वारा अगले सत्र मे पूरी निष्ठा एवं कर्मठता के साथ कार्य करने की शपथ ली गई। सभीं ने दीपावली पर हर घर खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए दीप प्रज्जवलित किये और एक दूसरे को क्लब के जन्मदिवस और दीपावली पर्व की बधाई दी। डांडिया नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। गति गर्ग ने का आभार व्यक्त किया। नीलू, सरिता, अल्का, ऐश्वर्या, दीप्ति, कोमल आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post