टीम डिफेंडर की गोल्डन किंग पर आसान जीत




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही पीपीएल सीजन वन के लीग मैच में टीम डिफेंडर ने आसान जीत दर्ज की। टीम ने गोल्डन किंग को 66 रन से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण मिलने पर टीम डिफैंडर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 186 रन बनाए। हेम लेखक ने 20 गेंद पर 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके व 2 छक्के लगाए। अब्दुल ने 15 गेंद पर 4 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेली। शेटटी ने 25 रन का योगदान दिया। 

गोल्डन किंग के कप्तान फिरोज चौधरी ने 4 ओवर में 40 रन देकर व मोहम्मद आरिफ ने 3 ओवर में 31 रन देकर 2-2 विकेट लिए। 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गोल्डन किंग 18.1 ओवर में 120 रन बनाकर आउट हो गया। सचिन सहलोत ने सबसे अधिक 33 रन बनाए। हमर सिंह ने 21 रन का योगदान दिया। टीम डिफेंडर की ओर से सौरभ पुनिया ने 3 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। कमल गिल ने 3 ओवर में 14 रन देकर व डॉ अजय त्यागी ने 2.1 ओवर में 12 रन देकर 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सौरभ पुनिया को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post