रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट द्वारा जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण किया गया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से “ऑक्सीजन ड्राइव गो ग्रीन, ब्रीद क्लीन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत क्लब के पदाधिकारियों ने आनंद विहार, हापुड़ स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल़ में  पौघरोपण किया।  अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में 100 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। पौधरोपण अभियान का उदघाटल मुख्य अतिथि पूर्व रोटरी गर्वनर जे. के. गौड़ वं विशिष्ट अतिथि दीपक अग्रवाल ने पौधे लगाकर किया। सभी अतिथियों एवं रोटरी सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 

क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन निधि गौड़ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक का पौधरोपण अभियान में योगदान देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। क्लब के सदस्यों, उनके परिवारजनों, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल के इंटरैक्टर्स ने परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। अभियान में प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन मीनू त्यागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरुण गौड, धनेश, विनीत अग्रवाल, संजय त्यागी, ए.के. वर्मा, एच.के. जोशी, ऊषा गौड़, सुरेंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा आदि का सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post