रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद:- विजयनगर स्थित जे.के.जी. इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 9वी की प्रतिभाशाली छात्रा आराध्या सिंह ने उ०प्र० राज्य स्तरीय बाक्सिंग चौंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
यह प्रतियोगिता डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम्, सहारनपुर में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। आराध्या ने अपने शानदार खेल कौशल, अनुशासन एवं कड़ी मेहनत के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अन्जू गौड़ ने कहा, कि 'हमें आराध्या की इस उपलब्धि पर अत्यंत गर्व है। यह उसकी लगन, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। ऐसे ही हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।
विद्यालय के निदेशक डा० करूण कुमार गौड़ ने कहा, 'हमारा विद्यालय विद्यार्थियों को खेल एवं शिक्षा दोनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रेरित करता है। आराध्या की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।"
विद्यालय परिवार ने आराध्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है।