रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सीए मेम्बर्स गाजियाबाद आयकर विभाग के बीच 20 ओवरों का मैच खेला गया। मैच में सीए मेम्बर्स गाजियाबाद 11 रन से विजयी रहा। जवाहर लाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मैच में सीए मेम्बर्स गाजियाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। निशांत सिंघल ने 43 गेंद पर नाबाद 74 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके व 4 छक्के लगाए। उन्होंने सिद्धार्थ गंभीर 47 रन के साथ पांचवें विकेट के लिए 91 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संकट से बाहर निकाला।
अजय मलिक ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयकर विभाग 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना पाया और 11 रन से मैच हार गया। राजेश ने 41 रन व दीपक बालियान ने 34 रन की पारी खेली। सतीश कुमार ने 18 व रोहित सिंह ने 13 रन का योगदान दिया। पंकज ने 4 ओवर में 23 रन देकर व शिखर गुप्ता ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार निशांत सिंघल को दिया गया।