रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे लीजेंडस प्रीमियर लीग सीजन 2 के लीग मैच में गाजियाबाद सुपरकिंग्स 3 विकेट से विजयी रहा। टीम ने गाजियाबाद टाइटंस को 3 विकेट से हराया। मैच में टॉस जीतकर गाजियाबाद सुपरकिंग्स ने गाजियाबाद टाइटंस को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। गाजियाबाद टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बनाए। प्रवीण त्यागी ने 19 गेंद पर 41 रन की पारी खेली। उन्होंने कप्तान अमल चौधरी के साथ पांचवें विकेट के लिए 81 रन की पार्टनरशिप कर टीम कां संकट से बाहर निकाला।
अमल चौधरी ने 34 रन, रोहित ने 31, अनिल शर्मा व विनीत श्रीवास्तव ने 21-21 रन का योगदान दिया। दिलीप ने 2 ओवर में 20 दर देकर 3 व धीरज त्यागी ने 4 ओवर में 41 रन उेकर 2 विकेट लिए। गाजियाबाद सुपरकिंग्स ने को 20 ओवर में जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य मिला और उसने 18.4 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाकर मैच 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। राहुल चौहान ने 18 गेंद पर 49 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। शशांक कादियान ने 36, सचिन सारस्वत ने 26, कप्तान मानस ने 22 व युवराज त्यागी ने 21 रन का योगदान दिया। पुनीत कुमार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 व सुशील जैन ने 2 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए।