रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- एसबी ब्लैसिंग चैंपियन ट्रॉफी में मिगसन मार्वल्स ने एक और शानदार जीत दर्ज की। टीम ने बेस्ट इलेविन को 176 रन से रौंद दिया। रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में मिगसन मार्वल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 245 रन बनाए। सौरभ ने 23 गेंद पर 4 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 63 रन ठौंके। सुशांत सक्सेना ने 39 व योगेश सैनी ने 37 रन का योगदान दिया।
विनोद ने 4 ओवर में 47 रन देकर 3 व तुषार ने 3 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए। 246 रन के टारगेट के जवाब में बेस्ट इलेविन 10.4 ओवर में 69 रन पर ही ढेर हो गई। तुषार नागर 24 रन दहाई के आंकडे तक पहुंचने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। मंथन जांगिड ने 2.4 ओवर में 11 रन देकर हैट्रिक समेत 5 विकेट चटकाए। सुशांत सक्सेना ने 2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सुशांत सक्सेना को दिया गया।